Latest / Breaking
Latest / Breaking
Tuesday, September 26, 2023

प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिशन 2022 को फतह करने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ी है। एक दिन पहले जाटलैंड में किसानों की सभी में हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर भाषण देने वालीं प्रियंका गुरुवार को प्रयागराज में मौनी अमावश्या पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। बिना सुरक्षा ताम-झाम के वह संगम की रेती पर बेटे,बेटी के साथ पैदल चलीं और गंगा स्नान के बाद नौका विहार किया। अपनी मां सोनिया गांधी की सलाह पर उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर में मनौती मांगी।