विश्वामित्र मिश्र को प्रधान संगठन में मंडलीय पदाधिकारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

आनंद नगर परिक्षेत्र के निरनाम पश्चिम ग्राम सभा के निवासी विश्वामित्र मिश्र को ग्राम प्रधान संघ का मंडलीय पदाधिकारी बनाया गया है। उक्त जानकारी संगठन के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि श्री मिश्र कर्मठ एवं कार्य निपुण व्यक्ति हैं, उनको गोरखपुर मंडल का मीडिया प्रभारी बनाया जा रहा है। इस आशय की एक विज्ञप्ति श्री पांडे द्वारा जारी करते हुए विभिन्न अधिकारियों को प्रतिलिपि भी जारी की गई।