बृजमनगंज ब्लाक समाजवादी पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बृजमनगंज नगर पंचायत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रैली के दौरान सियासी तीर चलाए गए। विधानसभा चुनाव में सपा के लिए माहौल बनाने के साथ ही समाज में भाईचारा कायम रखने का भी आहृवान किया गया।
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी के कार्यालय पर इकटठा हुए। यहां से विधानसभा अध्यक्ष मदनगोपाल यादव व सपा जिलाउपाध्यक्ष दिलीपचौधरी के नेतृत्व में साइकिल रैली शुरू हुई। सैकड़ों सपा कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर चले तो साइकिल रैली कस्बे के विभिन्न मोहल्ले में होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां विधानसभा अध्यक्ष श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा मकसद भाईचारा कायम रखना है। क्योंकि इस समय भाजपा पूरे देश में आपस में लोगों को लड़ाकर जहर घोलने का काम कर रही है। जबकि सपा भाईचारा चाहती है। कहा गया कि भाजपा ने लोगों को सपने दिखाकर वोट लिये मगर सरकार बनने के बाद वह जनता के सपने पूरे नहीं कर पाई। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल हुई हैं। सपा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का भ्रम तौड़ देगी। भाजपा राज में समाज का हर वर्ग परेशान है। इस दौरान नेता व कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा के झंडे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश यादव,सूरज सिंह,रवि वर्मा, करन चौधरी, रोहन चौधरी, दिलीप मणि,विनय राय, कृष्ण मोहन यादव,बिटू वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
