धानी – धानी ब्लॉक के डेढ़ सौ लोगो ने पूर्व भाजपा नेता नीतेश मिश्र के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धानी में स्थित शिवमन्दिर पर पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को नीतेश मिश्र के नेतृत्व में धानी ब्लॉक के डेढ़ सौ लोगो ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थामें। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबो,मजलूमों, को दबाकर दमनकारी नीति अपना रहे है जिससे न केवल प्रदेश बल्कि देश की जनता त्रस्त है। बढ़ती महंगाई ने लोगो की कमर तोड़ दिया है लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है आने वाले 2022चुनाव में जनता पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर भाजपा नेताओं को जोरदार तमाचा मारेगी। वही कार्यक्रम को अमित चौबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और तानाशाही शासन से देश व प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। जनता अपनी बात को स्वतन्त्र होकर अपनी बात नही कर पाती है हमेशा जनता भाजपा नेताओं व फरेन्दा विधायक के आतंक से परेशान व त्रस्त है इसलिए जनता बड़ा बदलाव करेगी। और सपा की सरकार फिर से 2022 में आ रही है।वही सपा की सदस्यता लेने के बाद नीतेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वतंत्र होकर अपना निर्णय नहीं ले पा रही है। बल्कि कोई भी ब्यक्ति राजनीति में पनप नही सकता है क्योंकि भाजपा में केवल पैसे वाले व चापलूस ही राजनीति कर सकते है। हम खुद फरेन्दा विधानसभा में राजनीति के शिकार हुए है। इसलिए सबको आगाह करना चाहते है कि अगर अपनी सुरक्षा प्रदेश की जनता की सुरक्षा चाहते है तो उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाना होगा। कार्यक्रम को सैयद अरशद,अशोक यादव,दीनबन्धु यादव,तसऊवर हुसैन,जितेन्द्र यादव,अमरनाथ सहानी,मुहम्मद सफीक ने भी सम्बोधित किया। जबकि संचालन रमेश सैनी ने किया। मौके पर अखिलेन्द्र यादव,लक्ष्मीकांत तिवारी,प्रदीप गुप्ता, संजय यादव,शैलेश तिवारी,गंगा यादव,राघवेन्द्र तिवारी,अशोक यादव,पुष्कर पाण्डेय,अनन्त पाण्डेय,शैलेन्द्र यादव,बबलू शर्मा, अमरनाथ सहानी,शुभम यादव,अरविन्द यादव,शमीन,उमेश,आशीष, मुन्नू अंसारी,सप्पू यादव,मुकेश यादव,सोनू,विशाल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नितेश मिश्र के साथ डेढ़ सौ लोगो ने सपा की सदस्यता ली
