Latest / Breaking
Latest / Breaking
Monday, December 04, 2023

धानी और फरेंदा के बीच बने टोल प्लाजा पे अवैध वसूलने का लगाया आरोप ! अभिनाश प्रताप सिंह

महाराजगंज: फरेंदा तहसील के अंतर्गत धानी व फरेंदा के मार्ग पे टोल प्लाजा है , जिसमे अवैध रूप से धन उगाही किया जा रहा है। धानी ब्लाक के अंतर्गत समाज सेवी व तेज तर्रार नेता अभिनाश प्रताप सिंह ने टोल प्लाजा पे कार्य कर रहे लोगो पे आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा के आस पास आने वाले वाहनों का भी टोल प्लाजा का शुल्क वसूली करते है। यदि कोई प्रॉपर का व्यक्ति टोल प्लाजा का शुल्क नही देता है तो वहा के कर्मचारिया दबंगई से पेस आते है। उपरोक्त मामले को समाज सेवी अभिनाश प्रताप सिंह ने कहा है कि टोल प्लाज के ठीकेदार व कर्मचारी अपना रवैया जल्द से जल्द सही नही करते है तो आंदोलन व आमरण अनशन करने से बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।