धानी बाजार महाराजगंज:- धानी ब्लॉक के ग्राम सभा धानी गांव की रहने वाली वंशिका पुत्री विश्व विजय तिवारी ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या फैजाबाद से बैचलर आफ टेक्नोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया वंशिका को बैचलर आफ टेक्नोलॉजी की डिग्री विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सामूहिक रूप से प्रदान किया गया है वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के ब्राइट एकाडमी धानी बाजार मे हुई थी वंशिका आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है इसकी सफलता पर ब्राइट वे अकादमी के शिक्षक गण तथा संतोष सिंह पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ,अरविंद मणि त्रिपाठी, केशव मणि, नरेंद्र सैनी सहित अनेक लोगों ने बधाई दिया है
वंशिका तिवारी ने बढ़ाया धानी क्षेत्र का मान, प्रतिभा किसी की मोहताज नही
