Latest / Breaking
Latest / Breaking
Tuesday, March 19, 2024

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के गोरक्ष क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष बने शैलेश गुप्ता।

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया व राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक एवं राष्ट्रीय मंत्री /संगठन चुनाव प्रभारी मनीष मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री डॉ.राम मनोहर पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, राष्ट्रीय आई.टी संयोजक गौरव शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री राम उग्रह गुप्ता ने इनके कार्यों को देखते हुए गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। वहीं आज महराजगंज जिले में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर शैलेश गुप्ता को बधाई दी है। वहीं पदाधिकारियों ने शैलेश गुप्ता को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, प्रभात जायसवाल, रामानुज गुप्ता, संतोष पटेल, जहर्रुदीन, संजय यादव, शेषनाथ यादव, अजय सहानी, जलज श्रीवास्तव व रामाशंकर गुप्ता सहित जिले के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।